/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/01/01-1641035392.jpg)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Assembly Elections) में अगले साल होने वाले चुनावों के लिए पार्टियों की ओर से राजनीतिक घोषणाओं और वादों का दौर जारी है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने आज नव वर्ष पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्तओं को 300 यूनिट फ्री बिजली (300 units free electricity) दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।
इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था। अब इस घोषणा से सपा ने आप का एक चुनावी वादा अपना लिया है। अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने एलान किया कि नए साल पर हर कोई संकल्प लेता है। हमारा संकल्प है कि सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि सपा के बारे में कहा जाता है कि सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा सबसे ज्यादा झूठी पार्टी है।
अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने कहा कि जब 2022 में हम लोग सरकार बना लेंगे तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री में बिजली (300 units free electricity) दी जाएगी और हमारे किसानों की पूरी सिंचाई पहले की तरह मुफ्त होगी। 2022 में हमारा पहला संकल्प यही है। सभी जानते हैं कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा केवल झूठ बोलती है, जबकि सपा जो कहती है उसे करती है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, नव वर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामना! अब 22 में ‘न्यू यूपी’ में नयी रोशनी से नया साल होगा। 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्ऱी व सिंचाई बिल माफ होगा। नव वर्ष सबको अमन-चैन, खुशहाली दे। सपा सरकार आयेगी और 300 यूनिट फ्ऱी घरेलू बिजली और सिंचाई की बिजली मुफ्त दिलवाएगी।
अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने गुलदस्ता लेकर आए कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर ये मुझे कन्नौज में दिया होता तो इसे भट्टी में डालकर हम इत्र निकाल लेते। उन्होंने सभी को नव वर्ष को बधाई दी। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सपा के कारोबारी पर छापेमारी करनी थी पर अपने ही कारोबारी पर मार दिया। ये डिजिटल इंडिया की गड़बड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव की तैयारी में जुट जाइए। जनता में जिस तरह का समर्थन सपा को मिल रहा है। उससे प्रदेश में सपा सरकार बनना तय है। कार्यकर्ताओं के गुलदस्ता भेंट करने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गुलदस्ता लेकर आए हैं। वो पार्टी को अपने बूथ पर जिताने की जिम्मेदारी लें। 2022 प्रदेश के लिए परिवर्तन का वर्ष साबित होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |