/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/26/Akanksha-Dubey-1679817284.png)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की रहने वाली और भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत हो गई है। अब लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आकांक्ष ने सुसाइड किया है या उनका मर्डर किया गया। इस बात पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है आकांक्ष की मौत हो सकती है। आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। ऐसे में उनके सुसाइड करने की खबर पर विश्वास करना वाकई मुश्किल है।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड में 3 दशक तक रहे सतीश कौशिक, जानिए अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए
आकांक्षा की मौत वाराणसी होटल में हुई
खबर है कि आकांक्षा की मौत वाराणसी के एक होटल में हुई। क्योंकि उन्होंने फांसी लगा ली थी। बताया गया है कि बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में इस एक्ट्रेस ने फांसी लगाई है। हालांकि इस बारे में भी तक आधिकारिक तौर पर कोई खबर नहीं आई है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स को फैन्स खूब पसंद करते थे। आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम अकाउंट के 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मौत से पहले आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट करीब 15 घंटे पुरानी।
यह भी पढ़ें : Oscars में भारत ने रचा इतिहास, RRR के Naatu Naatu गाने ने जीता बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग Awards
ग्लैमर वर्ल्ड की ओर था मन
आकांक्षा दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश् के मिर्जापुर में हुआ था। आकांक्षा का मन हमेशा से ही ग्लैमर वर्ल्ड की ओर लगता था और ऐसे में उन्होंने टिक टॉक के टाइम से ही वीडियोज बनाना शुरू कर दिए थे। मॉडलिंग के बाद आकांक्षा ने बतौर एक्ट्रेस अपनी किस्मत आजमाई और धीरे धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। आकांक्षा दुबे की फिल्में और गाने काफी हिट रहे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |