/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/09/2-1641729892.jpg)
श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Union Territories Jammu and Kashmir and Ladakh) में मध्यम से भारी बर्फबारी और बारिश (heavy snowfall and rain) के बाद रविवार को मौसम में सुधार हुआ। दूसरी ओर गुलमर्ग का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट पर रात का तापमान शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम में काफी सुधार हुआ है। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बादल छाए हुए हैं। उन्होंने कहा,''जम्मू-कश्मीर के पूर्वी भागों और अन्य स्थानों पर अगले 24 से 48 घंटे में हल्की बारिश और हिमपात होने के आसार हैं, इसके बाद 16 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और वहीं दिन के तापमान में वृद्धि होगी और रात में न्यूनतम तापमान शून्य रहेगा।'
मौसम विभाग ने बर्फीले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि यहां पर हिमस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। श्रीनगर में पिछले 24 घंटे से रविवार सुबह 8.30 तक 4.2 सेमी हिमपात हुआ जिसके बाद यहां के तापमान शनिवार को 0.2 डिग्री की तुलना में रविवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस समय यह तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में 15 सेमी तक बर्फबारी हुई जिससे यहां का पारा शनिवार को शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में रविवार को शून्य से 10.0 डिग्री नीचे पहुंच गया है जबकि काजीगुंड में पिछले 24 घंटे में 14सेमी बर्फबारी के बाद शनिवार को यहां का तापमान शून्य डिग्री की तुलना में रविवार को शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में प्रसिद्ध रिसॉर्ट पहलगाम में 16.8 सेमी बर्फबारी होने के बाद यहां का तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि शनिवार रात तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। दक्षिण कश्मीर में कोकरनाग में 12 सेमी तक बर्फबारी हुई और शनिवार को तापमान शून्य से 0.9 डिग्री की तुलना में रविवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिल में बर्फबारी 4.1 सेमी दर्ज की गई और शनिवार को तापमान 0.0 डिग्री की तुलना में रविवार को शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और वहीं केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में शनिवार को तापमान शून्य से 9.7 डिग्री की तुलना में 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कारगिल में ऑटोमेटिक स्टेशन का पारा शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और द्रास में तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |