रूस और यूक्रेन के बीच जंग ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। आज इस युद्ध को 11 दिन हो चुके हैं लेकिन यह खत्म होने का एक भी संकेत नहीं दे रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यह तक ऐलान कर दिया है कि यूक्रेन का राष्ट्र का दर्जा छींन लिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए यूक्रेन रूस से टुट कर भी अलग देश बना है। यूक्रेन सहित रूस से टूट कर कम से कम 15 देश बने हैं।
अब बात आती है कि यह भयनाक युद्ध कब, कहां, कैसे, किन हालातों में खत्म हो सकता है। बता दें कि यह महज काल्पनी कयास हैं.....
1. रूस कम दिन तक चलने वाला निर्णायक युद्ध लड़ सकता है। वो फाइनल अटैक करके 'कीव' पर कब्जे के साथ जंग के खात्मे करने का ऐलान कर सकता है। वहां मास्को समर्थक 'कठपुतली' सरकार भी बैठाई जा सकती है। वहीं अगर राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy की हत्या जो जाती है या वो देश छोड़ कर भाग जाते हैं तो भी Russia-Ukraine War हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 'कच्चा बादाम' सिंगर ने अपने ही एक्सीडेंट पर बना दिया शानदार सॉन्ग, यहां देखिए नया गाना

2. युद्ध लंबा खिंच सकता है. इसमें रूस को भारी नुकसान दिखता है। 1990 के दशक में रूस, चेचन्या में ऐसी स्थिति का सामना कर चुका है। ऐसा तभी संभव है जब पश्चिमी देशों से यूक्रेन को लगातार रसद, हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई मिलती रहे। आज ही यूरोपियन यूनियन (EU) ने यूक्रेन को हजारों करोड़ की आर्थिक मदद भेजी है।
3. युद्ध कब खत्म होगा इसकी तीसरी संभावना ये जताई गई है कि यूक्रेन के बाद पुतिन दूसरे पड़ोसी देशों पर कब्जे की कोशिश कर सकते हैं। वहीं पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हथियार देने के जवाब में पुतिन भी NATO मेंबर बाल्टिक राज्यों (Baltic States) जैसे Lithuania में सेना भेजने की धमकी दे सकते हैं। ऐसे में यूरोप में भीषण युद्ध छिड़ सकता है।


यह भी पढ़ें- पुतिन की इस चेतावनी के बाद जेलेंस्‍की की छूटे पसीने, कहा- 'यूक्रेन का ये दर्जा खत्‍म'


4. Russia-Ukraine War में यूक्रेन से जंग को लेकर रूस में पुतिन अपनी लोकप्रियता खो दें और फिर उनके हाथ से सत्ता निकल जाए। लंदन स्थित किंग्स कॉलेज के वार स्टडीज प्रोफेसर लॉरेंस फ्रीडमैन का मानना है कि कीव में सत्ता परिवर्तन की उतनी ही संभावना है जितनी कि मॉस्को में  यानी पुतिन को समर्थन दे रहे बिजनेसमैन और अन्य प्रभावशाली लोग पुतिन का साथ छोड़ दें तो रूस में विद्रोह हो सकता है। उसे दबाने के लिए पुतिन बल प्रयोग करते हैं तो भी उनकी सत्ता भी छिन सकती है।