/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/09/01-1631173087.jpg)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो हर घर में पसंद किया जाने वाला शो है। ये शो 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस बीच हम शो के अहम किरदार से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। ये किरदार कोई और नहीं बल्कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता हैं। दरअसल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बड़ी लव स्टोरी अब सबके सामने आ गई है। एक खबर के अनुसार मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी एक शख्स को डेट कर रही हैं। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि शो के टप्पू यानी राज अंदकत ही हैं। दोनों इन दिनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर हर किसी को इस बात की खबर है कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के बीच में कुछ चल रहा है। शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि उन दोनों की फैमिली भी इस बारे में जानती हैं। सोर्स ने आगे बताया कि उनकी यह लव स्टोरी काफी पुरानी है। दोनों अपने इस रिश्ते की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। सेट पर कोई भी मुनमुन और राज को उनके रिश्ते को लेकर नहीं चिढ़ाता।
सोर्स ने आगे बताया कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की लव स्टोरी काफी पुरानी है। लेकिन हैरानी इस बात की है कि आखिर अब तक किसी को भी इसकी भनक क्यों नहीं लगी। बता दें कि राज अनादतकट 24 साल के हैं और मुनमुन दत्ता 33 साल की। इस हिसाब से दोनों के बीच 9 साल का एज डिफरेंस है। बता दें कि मुनमुन दत्ता साल 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हैं, वहीं राज अनादतकट ने 2017 में एंट्री की। उन्होंने शो में ऐक्टर भव्या गांधी को रिप्लेस किया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |