/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/11/1-1681211578.jpg)
आजकल लोग अपना पैसा प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं. ये एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है, जिसमें लॉन्ग टर्म फायदा होता है. प्रॉपर्टी में लगाया पैसा समय के साथ बढ़ता जाता है। इस वजह से जब भी कोई प्रॉपर्टी खरीदता है, तो इस बात का ध्यान रखता है कि आने वाले समय में इसकी कीमत बढ़ जाए। लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स की बात करने जा रहे हैं, जिसने करीब एक अरब खर्च कर अपने लिए घर खरीदा। लेकिन अब वो इस घर को तोड़कर जमींदोज कर देना चाहता है। आखिर क्या है इसके पीछे का कारण?
यह भी पढ़ेंः सिक्किम के आए अच्छे दिन, CM Prem Singh Tamang ने लॉन्च किया Jio 5G नेटवर्क
यूके के डोरसेट के सैंडबैंक्स एरिया में बने एक आलीशान घर को पिछले महीने खरीदा गया था। मार्च 2023 को इसे 44 साल के टॉम ग्लेनफील्ड ने खरीदा था। इसके लिए उसने करीब 1 अरब 33 करोड़ रुपए खर्च किये थे। जाहिर है कि अगर किसी ने इतना पैसा घर खरीदने में लगाया है, तो जरूर घर की वैल्यू होगी। लेकिन अब इस लग्जरी बंगले को उसका मालिक तोड़ देना चाहता है। टॉम के मुताबिक़, ये घर मौत का कुआं है। आखिर ऐसा टॉम को क्यों लगता है?
यह भी पढ़ेंः असम-मिजोरम सीमा से हो रही विदेशी जानवरों की तस्करी, 9 जानवर बरामद
टॉम के मुताबिक़, घर में इतनी समस्याएं हैं कि अगर इसे बनवाया जाए, तो इसपर अभी दस करोड़ का खर्चा और है। इसकी दीवारों से लेकर छत सब कुछ टूटा हुआ है। उसे अंदाजा नहीं था कि एक अरब खर्च कर वो ऐसा बेकार घर ले रहा है। उसने अंदर से घर को देखा ही नहीं था। सिर्फ उसे बेचने वाले ने दूर से ली गई तस्वीर दिखा दी थी, जिसे देखकर ही वो घर लेने को तैयार हो गया था। लेकिन अब यहां रहना उसके लिए काफी मुश्किल हो गया है। इस वजह से टॉम का कहना है कि इस घर को तोड़ देना चाहिए। हालांकि, जैसे ही उसने ये बयान दिया, लोगों के काफी नेगेटिव कमेंट्स इसपर आने लगे। कई के मुताबिक़, उसे घर की रिपेयरिंग करवानी चाहिए। नाकि उसे तोड़ देना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |