
न्यायमूर्ति ए. के. कुरैशी ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल रमेश बैस ने यहां पुराने राजभवन में कुरैशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश, राज्य के मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति कुरैशी ने कहा कि , ‘‘मैंने त्रिपुरा के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।’’
आपको बता दें कि न्यायमूर्ति कुरैशी बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं। वह त्रिपुरा उच्च न्यायालय के पांचवें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं। उन्हें न्यायमूर्ति संजय करोल की जगह नियुक्त किया गया, जिन्हें पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है
রাজ্যের মাননীয় রাজ্যপাল শ্রী রমেশ বাইসজী ও অন্যান্য বিশিষ্টবর্গের সঙ্গে ত্রিপুরার উচ্চ আদালতের নতুন মুখ্য বিচারপতি শ্রী অখিল কুরেশী জীর শপথ গ্রহণ সমারোহে অংশগ্রহণ করলাম।
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) November 16, 2019
ত্রিপুরার জনগণের পক্ষ থেকে আমি শ্রী অখিল কুরেশী জীকে তাঁর নতুন দায়িত্বের জন্য শুভেচ্ছা ও অভিনন্দন জানাই। pic.twitter.com/onvatNMJ0H
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |