
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,843 नये मामले सामने आये हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नये मामलों में से 3,442 मामले सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के हैं।
ये भी पढ़ेंः LIC IPO Listing Today: एलआईसी के शेयरों का फ्लॉप शो , पहले ही दिन निवेशकों को नुकसान, इतने पर लिस्ट हुए LIC Share
इनके अलावा, कोरोना के 63 नये मामले देश की सीमा पर दर्ज हुये हैं। वर्तमान में न्यूजीलैंड के विभिन्न अस्पतालों में 421 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दस मरीज गहन चिकित्सा विभाग में भर्ती हैं। न्यूजीलैंड में महामारी की शुरुआत होने के बाद से 1,056,656 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
ये भी पढ़ेंः इंडियन आर्मी को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
कोरोना से संक्रमित होने के बाद फिलहाल होम आइसोलेशन में रह रहीं प्रधानमंत्री जेङ्क्षसडा अर्डर्न ने कहा कि न्यूजीलैंड की सीमा 31 जुलाई से सभी पर्यटकों और वीजा धारकों के लिए खोल दिए जाएंगे। ऐसा पहले तय समय से दो महीने पहले ही किया जा रहा है ताकि कोविड-19 से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति मिल सके।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |