/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/13/a-1602570552.jpg)
दुनिया के 180 से ज्यादा देशों में कोरोना वायरस फैल गया है। अभी तक 4.16 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण के शिकार चुके हैं। यह वायरस अब तक 11.37 लाख से ज्यादा लोगों मर चुके है। इसी तरह से भारत में भी COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 77 लाख पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या 77,61,312 हो गई है।
बीते 24 घंटों में 690 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ अब तक कुल 69,48,497 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में 1,17,306 लोगों की जान जा चुकी है कोरोना की देश में 6,95,509 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 89.52 प्रतिशत है। कल 14,42,722 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए थे और अब तक कुल 10,01,13,,085 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। केंद्र सरकार जल्द वैक्सीन लाने के लिए कह रही है।
बिहार के घोषणापत्र में तो कोरोना का मुक्त मे टिकाकरण कराने की घोषणा की है। बीजेपी ने सत्ता में वापसी के लिए वादा किया है कि बिहारवासियों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करवाएंगे। इसी घोषणा पर विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर करते हुए कहा कि बीजेपी आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश कर रही है। वैसे रूस की वैक्सीन स्पूनीत-5 का देश मे ट्रायल चल रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |