/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/19/4-king-of-cards-1679220589.png)
नई दिल्ली। ताश के पत्तों का खेल ऐसा है जिसको हर कोई खेलना पसंद करता है। भारत में विशेषकर यह खेल लगभग हर व्यक्ति खेलना जानता है। आज के समय में बहुत सारे ऑनलाइन गेम भी हैं, जो ताश के पत्तों पर ही आधारित हैं। हालांकि, यह सब जानते हैं कि ताश के 52 पत्तों में एक कलर के 13 पत्ते होते हैं और सबमे एक ही किंग होता है। इसका मतलब 4 रंग के 4 बादशाह। लेकिन क्या आपको पता है कि इन चारों किंग में एक किंग ऐसा है जिसके मूछें नहीं है।
यह भी पढ़ें : ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में टूटेगी परंपरा, इसबार नहीं दिखेगी 62 साल से चली आ रही ये चीज
लाल पान के बादशाह के नहीं होती मूंछें
ताश के 52 पत्तों में हुकुम, पान, चिड़ी और ईंट चिन्ह व रंग के चार बादशाह होते हैं। लेकिन इनमें जो लाल पान का बादशाह होता है जिसको जिसे 'किंग ऑफ हार्ट' भी कहते हैं। उसकी मूंछें नहीं होती। अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों नहीं होती मूंछ, तो सब्र से इंतजार कीजिए और आगे पढ़ते जाइए जवाब मिल जाएगा।
इस गलती के चलता हुआ ऐसा
कहा जाता है कि जब ताश का खेल वजूद में आया तो लाल पान के राजा की भी मूंछ हुआ करती थी। परंतु जब इन पत्तों को फिर से डिजाइन किया गया तो डिजाइनर 'किंग ऑफ हार्ड' की मूंछें बनाना ही भूल गया। इसमें गजब बात ये है कि यह गलती उजागर होने के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया और इन चार राजाओं में से एक किंग बिना मूंछ के है।
इसलिए नहीं सुधारी गई गलती
इस गलती को ना सुधारने की एक वजह यह भी बताई जाती है कि 'किंग ऑफ हार्ट' फ्रेंच किंग 'शारलेमेन' की तस्वीर है. ये किंग दिखने में सुंदर और मशहूर भी थे। इसीलिए उन्होंने सबसे अलग दिखने की चाह में अपनी मूंछ कटवा दी थी। इसी वजह से इस गलती को दुरुस्त नहीं किया गया। आपको बता दें कि King of Hearts के नाम से एक हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है, उसमें भी राजा की मूंछें नहीं थी।
यह भी पढ़ें : अब बिना सिम कार्ड के ही चलेंगे मोबाइल फोन, Jio ने शुरू की ये खास सर्विस
ये है किंग और कार्ड्स कनेक्शन
बताया जाता है कि ताश के 52 पत्तों में से चारों किंग कार्ड्स इतिहास के कुछ महान राजाओं का प्रतिनिधित्व करते है। पहला- हुकुम का बादशाह (प्राचीनकाल में इजरायल के किंग डेविड थे), दूसरा- चिड़ी का बादशाह (इस कार्ड पर मेसाडोनिया के किंग सिंकदर महान हैं), तीसरा- ईंट/डायमंड का राजा (इस पत्ते पर रोमन किंग सीजर ऑगस्टस हैं), चौथा- पान/हार्ट का बादशाह (इस पत्ते पर फ्रांस के किंग शारलेमेन हैं, जो रोमन साम्राज्य के भी पहले राजा था।)
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |