महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी है और आरोपी द्वारा रॉड डाले जाने का शक है। फिलहाल महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी गई है। महिला को इलाज के लिए  राजवाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये घटना मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई है। यहां एक आरोपी ने महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस मामले की जानकारी होने के बाद हमने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ IPC के सेक्शन्स 307, 376, 323 और 504 में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर सच जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। इसीलिए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।