सिर्फ कुछ ही घंटों बाद नया साल 2022 शुरु हो जाएगा।  2021 तो कोरोना (Corona) की दूसरी लहर में गुजरा है और जाते जाते एक और अपना एक अवतार ओमिक्रॉन (Omicron) छोड़ कर जा रहा है जो कि तीसरी लहर की दस्तक दे रहा है। इसी के साथ  नया साल शुरू होने वाला है और इस साल के बारे में भी भविष्यवाणी की गई है।

दुनिया में कुछ लोग हैं जो कि भविष्यवाणी करते हैं और काफी हद तक ये सच भी होती है। इसी तरह से नेत्रहीन बाबा वांगे बुलगारिया (Baba Vanga) नामक भविष्यवक़्ता ने साल 2022 को लेकर कई भविष्यवाणियां की। जो कि 11 अगस्त 1996 को ये दुनिया छोड़कर चली गई थीं। जानिए उनकी भविष्यवाणी....

भूकंप और सुनामी (earthquake and tsunami)

बाबा वांगे बुलगारिया (Baba Vanga) ने कहा था कि 2022 में ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ कई एशिया के देश जिनमें भारत भी शामिल है भूकंप और सुनामी की चपेट में आ जाएगा। ये भयंकर सुनामी होगी और इसमें जान-माल का काफ़ी नुकसान भी होगा।
पानी की किल्लत (water shortage)-  

दूसरी भविष्यवाणी में पानी की किल्लत को लेकर की थी। उनके अनुसार, 2022 में कई बड़े शहर पानी की भारी किल्लत का सामना करेंगे। इसके पीछे की वजह बढ़ती जनसंख्या और बढ़ता प्रदूषण होगा।
टिड्डियों का हमला (locust attack)-

2022 में भारत में ग्लोबल वॉर्मिंग का सबसे ज़्यादा प्रभाव देखा जाएगा। तापमान ज़्यादा बढ़ेगा और इससे टिड्डियों की संख्या अधिकतम हो जाएगी। ये फसलों को खराब कर देंगे और इससे अकाल जैसा जोखिम बढ़ जाएगा।
घातक वायरस (virus)

ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से साइबेरिया में बर्फ़ पिघलने लगेगी और एक घातक वायरस का जन्म होगा। ये वायरस इतना ख़तरनाक होगा कि दुनिया के सभी इंतज़ाम नाकाम साबित होंगे।

 

ओउमुआमुआ ग्रह (Oumuamua planet)-
एलियंस द्वारा ओउमुआमुआ नामक क्षुद्रग्रह पृथ्वी पर भेजा जाएगा।
नोट- बाबा के द्वारा की गई भविष्यवाणी कितनी सच होगी इसके बारे में किसी भी जानकारी नहीं हैं। लेकिन कोरोना वायरस के अटैक से पहले 2021 में इनकी वायरस की भविष्यवाणी थी जो कि सच साबित हुई है।