/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/18/2000-years-old-roman-dagger-1637233775.jpg)
हाल ही में 2000 साल पुराना रोमन साम्राज्य का खंजर (Dagger) मिला है जो किसी रोमन सैनिक का था। लेकिन इस खंजर ने एक ऐसे युद्ध का पता बताया है जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
मेटल डिटेक्टर मशीन से जब आर्कियोलॉजिस्ट ने धातु का पता करके उस जगह की खुदाई की तो उन्हें रोमन साम्राज्य (Roman Empire) का खंजर मिला। जिसके अध्ययन के बाद पता चला कि ये किसी रोमन सैनिक द्वारा रेटियंस युद्ध (Rhaetians Battle) में उपयोग किया गया था। रोमन रेटियन योद्धाओं को हराकर इस इलाके में कब्जा जमाना चाहते थे।
बताया गया है कि रेटियंस को हराने के बाद रोमन सैनिक ने अपना खंजर जमीन में इसलिए छिपा दिया ताकि वह विजय के प्रतीक के तौर पर सदियों तक वहां पर पड़ा रहे। इस खंजर के ऊपरी हिस्से में क्रॉस जैसा हैंडल हैं। जो कि रोमन साम्राज्य के चार अन्य खंजरों से मिलता है। ये चार खंजर रोम के आसपास पुरातत्वविदों ने खोजे थे।
यह जगह स्विट्जरलैंड के दक्षिण-पूर्व स्थित ग्रॉबंडेन कैन्टोन में स्थित एक गांव में हैं। इसका नाम है टिफेनकैसल (Tiefencastel)। यह खंजर साल 2019 में बसंत के मौसम में खोजा गया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |