/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/31/???????-1604144094.jpg)
कोरोना काल में आंख-नाक और हाथों का खास ख्याल रखने से ही जान बचाई जा सकती है। इन सबसे बचने के लिए सैनेटाइजर का उपोयग किया जा रहा है जिसे आंखों से दूर ही रखे तो बेहतर होगा। लेकिन इसी कड़ी में चीन में एक मामला सामने आया है। जो कि बेहद हैरान कर देने वाला है। मामला यह है कि डॉक्टर ने एक शख्स की आंख से 20 जीवित कीड़े निकाले हैं।
20 कीड़े नाजुक सी आंख के अंदर कितना दर्द पैदा कर सकते हैं। यह तो वह शख्स ही बता सकता है। चीन के 60 वर्षीय मरीज उपनाम वान की आंखों में पहली बार परेशानी हुई। तो उसने इस परेशानी को नजरअंदाज करते हुए 10-5 दिन निकाल दिए लेकिन जब दर्द बहुत ही तेज होना लगा तो वो सुज़ो शहर में एक अस्पताल में भर्ती हो गया जहां उसे भर्ती कर लिया गया। सुज़ो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक संपूर्ण चिकित्सीय परीक्षण किया।
परीक्षण से सामने आया कि शख्स की दाहिनी पलक के नीचे कम से कम 20 जीवित कीड़े है। जो कि धीरे धीरे रेंग रहे हैं। डॉक्टर शी टिंग ने कीड़े को हटाने के लिए कीड़े को नेमाटोड के रूप में पहचाना और उनमें से कम से कम 20 कीड़ों को आंखों से निकाल दिया। डॉक्टर शी टिंग ने बताया कि यह कीड़े नेमाटोड है जो कि एक आम परजीवी है, यह बीमारी कुत्ते और बिल्लियों में पाई जाती है। यह एक तरह से लार्वा से कीड़े में विकसित हो जाते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |