/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/14/dailynews-1636900717.jpg)
अहमदाबाद. पाकिस्तानी जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकडऩे के मामले में चार साल की सजा पूरी करने के बाद 20 भारतीय मछुआरों (20 Indian fishermen released from Pakistan's Landhi district jail) को रविवार को पाकिस्तान के लांधी जिला जेल (Landhi district jail) से रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए सोमवार को उन्हें वाघा बॉर्डर पर लाया जाएगा।
पाकिस्तान की लांधी जेल के अधीक्षक इरशाद शाह (Irshad Shah) ने कहा कि भारतीय अधिकारियों द्वारा मछुआरों की राष्ट्रीयता की पुष्टि करने के बाद सद्भावना (Released as a goodwill gesture) के तौर पर उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए ज्यादातर मछुआरे गुजरात के हैं। जेल अधीक्षक इरशाद शाह ने कहा, इन मछुआरों ने चार साल जेल में गुजारे थे और हमारी सरकार द्वारा सद्भावना के तौर पर आज उन्हें रिहा कर दिया गया है।
अभी 588 भारतीय लांधी जेल में हैं बंद
गैर-लाभकारी सामाजिक कल्याण संगठन एधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने मछुआरों को लाहौर में वाघा बॉर्डर तक ले जाने की व्यवस्था की, जहां से उन्हें सोमवार को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इरशाद शाह ने कहा, हमने रिहा किए गए मछुआरों को एधी फाउंडेशन को सौंप दिया है जोकि उनकी सभी यात्रा और अन्य खर्चों का ख्याल रख रहा है। वे अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि अब भी 588 भारतीय नागरिक लांधी जेल में बंद हैं, जिनमें से अधिकांश मछुआरे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |