/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/09/14/01-1663139759.jpg)
बिहार में सड़कों पर हुए खूनी खेल के बाद अब प्रशासन एक्शन मोड पर नजर आ रहा है। इस संबंध में 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं सड़कों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले दोनों आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो कि लगातार छापेमारी कर रही हैं।
ये भी पढ़ेंः आजम खान को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती
आपको बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले के हाईवे पर बाइक सवाल दो बदमाशों ने तीस किलोमीटर तक पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैला दी। लोग इन्हें साइको किलर बता रहे हैं। अपराधी फायरिंग करते हुए समस्तीपुर की ओर भाग गए। इस गोलीबारी में बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के रहनेवाले चंदन कुमार की मौत हो गई। वहीं बछवाड़ा, फुलवरिया, बरौनी और चकिया इलाकों में 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की घटना से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, जबकि बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते, फायरिंग करते हुए आगे बढ़ते रहे।
ये भी पढ़ेंः गोवा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम समेत 8 विधायक बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पटना पहुंच चुके हैं। उन्होंने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जब से महागठबंधन की सरकार बिहार में बनी है, लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था पूरी बिगड़ गई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि थाने में घुसकर पुलिस वाले को मारा जा रहा है। मुख्यमंत्री को स्वीकार करना होगा कि जंगल राज आ गया है, जनता राज नहीं है। आज तक बिहार में इस तरीके की घटना नहीं हुई है। वहीं घटना के बाद एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर तैनात दिखे। नालंदा, लखीसराय, पटना, समस्तीपुर, खगड़िया में नाकेबंदी की गई। कर्ई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन अभी तक बाइक सवाल सरफिरों का पता नहीं चल पाया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |