इंडोनेशिया में पश्चिम जावा द्वीप के पास मछली पकडऩे वाली एक नौका के एक पोत से टकरा जाने से नाव पर सवार 17 लोग लापता हो गये। 

अंतारा संवाद समिति के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार को करीब 4.45 बजे हुई। हादसे के बाद नौका डूब गयी। 

नौका पर 32 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोग सुरक्षित हैं। लापता लोगों की खोज के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।