/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/31/pic5-1604144254.jpg)
फ्रांस में कट्टरपंथी इस्लामिक ने 'अल्लाह हू अकबर' चिल्लाकर टीचर का गला रेतने के बाद से जैसे दुनिया में 'अल्लाह हू अकबर' का ट्रेंड चल गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो ने इस्लाम पर एक बयान क्या दिया कि इस्लामिक देशों में धर्म की आग लग गई है। इस्लामिक देशों ने फ्रांस के खिलाफ विरोध जारी कर रखा है। फ्रांस का बहिष्कार करने का नारा लगा रहे हैं। इसी तरह से इस इस्लामिक आग में अब सऊदी अरब शिकार बन गया और रूस भी इसका शिकार हो गया है।
रूस में इस्लामिक एक मामला सामने आया है जिसमें एक 16 वर्षीय युवक ने 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाते हुए पुलिसवाले को चाकूओं से गोद दिया है। बताया जा रहा है कि लड़के ने पुलिसवाले पर 3 बार चाक़ू से वार किये जिसके बाद उसके साथी पुलिसवाले ने लड़के को गोली मार दी जिससे लड़के मौके पर ही मौत हो गयी। सऊदी अरब मे भी फ्रांस के कॉन्सुलेट के बाहर गार्ड को चाकू मारा गया और फ्रांस के नीस शहर के चर्च में ट्यूनीशियाई हमलावर ने तीन लोगों को मार दिया था जिसमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। रूस मे यह घटना रूस के कुक्मोर शहर की है जो कि यह मुस्लिम बहुल इलाका है और यहां भी फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |