/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2019/07/29/1-1564372586.jpg)
राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा विदर्भ और तेलंगाना में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय रहा जबकि तमिलनाडु और केरल में कमजोर रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है।
यहां भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार कोंकण, गोवा, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, मराठवाड़ा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा, पिश्चम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है और इसके मद्देनजर मछुआरों को अगले 24 घंटों तक इन क्षेत्रों नहीं जाने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों में हुई गरज के साथ बारिश
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और केरल के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दोरान बारिश या गरज के साथ बारिश हुई है। इसके अलावा लक्षद्वीप में मौसम शुष्क बना रहा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |