/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/09/26/Temjen-Imna-Along-1664171600.png)
नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग अपने चुटीले बयानों और अंदाज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हॉल ही में उनके डांस का भी वीडियो वायरल हुआ था। फिजिकल अपियरेंस की बात की जाए तो Temjen Imna Along काफी मोटे हैं। हालांकि इस बात को लेकर वह खुद मजेदार बातें करते रहते हैं। अब एक और ट्वीट करके उन्होंने कहा है कि जब लोग फोटो खींचने के लिए घेरने लगते हैं तो वह सिलेब्रिटी की तरफ फील करते हैं।
When you're cute and single, you attract paparazzi everywhere. ?
— Temjen Imna Along (@AlongImna) September 25, 2022
Feeling like a Celeb.
आपके स्नेह व प्यार से नतमस्तक हूं ? pic.twitter.com/N47tLXlxNh
यह भी पढ़े : सोनिया गांधी से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव, बोले - बीजेपी को हटाना है, देश को बचाना है
Temjen Imna Along का कहना है की अगर आप क्यूट और सिंगल हों तो पपाराज्जी हर जगह आकर्षित होते हैं। मैं सिब्रिटी की तरह फील कर रहा हूं।' उन्होंने आगे लिखा, आपके प्यार और स्नेह के आगे नतमस्तक हूं। वह गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो ट्वीट करते हुए इमना ने लिखा, 'मैं मरजावां, आप सभी को प्यार और प्रशंसा के लिए शुक्रिया।'
मैं मरजावा ?
— Temjen Imna Along (@AlongImna) September 24, 2022
Thank you everyone for all the love and appreciation. ?? pic.twitter.com/GyHjSbj1Dh
तेमजेन ने एक बार मंच से ही छोटी आंख के फायदे बताए ते। उन्होंने कहा था कि इससे सबकुछ साफ दिखायी देता है। उन्होंने कहा था, इससे गंदगी कम गुसती है। मंच पर कार्यक्रम लंबा चलता है तो सो जाते हैं लेकिन किसी को पता नहीं चलता है। इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया था।
यह भी पढ़े : Horoscope 26 September : आज का दिन इन राशि वालों के लिए थोड़ा कठिन , इन पर रहेगी मां दुर्गा की असीम कृपा
कुछ दिन पहले Temjen Imna Along ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह अपने साथियो के साथ छत पर छाता लेकर बैठे हुए थे। उन्होंने लिखा था, कोहिमा के मॉनसून का सामने करने के लिए हमेशा तैयार। यह ऐसा शहह है जो कि आपकी गर्लफ्रेंड से भी ज्यादा तेज अपना मूड बदलता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |