/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/10/1-1631281610.jpg)
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को देश के कई प्रमुख राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और ट्रांसफर के आदेश जारी किए। कुछ राज्यपालों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह पद बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे देने के बाद खाली हुआ था। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह सेना के उप प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मौर्य का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और सिंह को राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया। कई पदकों से सम्मानिक अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से रिटायर हुए थे।
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया।
इस नई नियुक्ति के अलावा, राष्ट्रपति ने कुछ राज्यों के राज्यपालों के फेरबदल का भी आदेश दिया, जिसमें बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु से पंजाब ट्रांसफर किया जाना शामिल है। वह पहले पंजाब का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
केंद्र के वार्ताकार और रिटायर्ड IPS अधिकारी आर एन रवि को नागालैंड से तमिलनाडु के नए राज्यपाल के रूप में ट्रांसफर किया गया है। रवि नागा शांति वार्ता के लिए केंद्र के वार्ताकार हैं और उन्हें 2019 में नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नई नियुक्ति होने तक उनके प्रभार के अलावा नगालैंड के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |