/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/03/10/01-1646884609.jpg)
नागालैंड में आज मतगणना कराई जा रही है। नागालैंड में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं और यहां 59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। चुनावी परिणामों से यह स्पष्ट होगा कि पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों की सत्ता पर काबिज बीजेपी नागालैंड में अपनी पैठ और मजबूत करने में सफल हुई है या नहीं या फिर विपक्ष उसके प्रभाव में सेंध लगाने में कामयाब रहा है।
रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 2023 में नागालैंड विधानसभाचुनावों में दो सीटें जीतीं। इसके अलावा, पीपुल्स जंशती पार्टी (रामविलास) 3 सीटोंमें आगे है। शरद पवार की NCP ने भी 7 सीट पर कब्जा किया है।
यह भी पढ़ें- क्या ब्रा पहनकर सोने से होती है स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं! जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
बीजेपी के गठबंधन को सबसे तगड़ा फायदा नागालैंड में मिलता दिखाई दे रहा है। नागालैंड में इस बार बीजेपी ने एक बार फिर एनडीपीपी के साथ चुनाव लड़ा था। दोपहर बाद तक के रुझानों में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 39 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। पिछली बार इस गठबंधनके खाते में 60 में 29 सीटें आई थीं। इस बार गठबंधन को 10 सीटों का सीधा फायदा होता दिख रहा है।
नागालैंड में 60 साल में पहली बार महिला विधायक चुनी गयी है। एनडीपीपीकी उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने जीत हासिल की है। वे नागालैंड विधानसभा के लिए चुनी गयी पहली महिला विधायक हैं।
यह भी पढ़ें- पार्टनर से झगड़े के बाद अपनाएं ये टिप्स, रिश्ते में नहीं आएगी खटास
चुनाव आयोग के मुताबिक, नागालैंड की पांच सीटों पर नतीजे जारी हो चुके हैं। इनमें दो सीटों पर बीजेपी, एक सीट पर एनडीपीपी और दो सीटों पररिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने जीत हासिल की है। वहीं, 55 सीटों के रुझानों में 25सीटों पर एनडीपीपी आगे चल रही है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |