/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/02/nagaland-hekani-jakhalu-1677746218.png)
कोहिमा। हेकानी जखालू नाम की महिला ने पूर्वोत्तर भारत में इतिहास रच दिया है। जखालू ने नगालैंड विधानसभा चुनावों में दीमापुर जीत दर्ज की है। ऐसा करने वाली वो नगालैंड की पहली महिला हैं। आपको बता दें कि हेकाली नगालैंड में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध होने के साथ ही महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं। अपने चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र को एक मॉडल बनाने और अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर बल देने का वादा किया था। गौरतलब है कि तोलुवी गांव की रहने वाली जखालू को 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि वो पूर्वोत्तर की महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार की अकेली प्राप्तकर्ता भी हैं।
यह भी पढ़ें : त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय चुनाव रिजल्ट के बीच PM मोदी का झटका, सामने आई ये चौंकाने वाली रिपोर्ट
1.2 लाख युवाओं को दे चुकी कौशल विकास प्रशिक्षण
पेशे से वकील जखलू यूथनेट नाम का एक एनजीओ भी चलाती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कहा कि 17 सालों से अपने एनजीओ के जरिए 1.2 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाया है।
हेकाली ने रचा इतिहास
जखालू ने कहा कि अभी तक नगालैंड की विधानसभा में कोई महिला प्रतिनिधि नहीं रही थी। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय विधायक का कर्तव्य है कि वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित स्वास्थ्य सुविधाएं और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए। इस बात को लेकर जखलू वह बहुत खुश हैं कि वो ये इतिहास बनाने वाली पहली महिला बन गई हैं।
यह भी पढ़ें : भारत का ये राज्य रचेगा इतिहास! इसबार ये 4 महिलाएं उतरी मैदान में
4 महिलाएं लड़ीं चुनाव
आपको बता दें कि नगालैंड विधानसभा चुनावों में कुल मिलाकर चार महिलाओं ने चुनाव लड़ा है। 1963 में नागालैंड के राज्य के गठन के बाद से राज्य की विधानसभा में कोई भी महिला नहीं पहुंच पायी थी। अब हेकानी नगालैंड के इतिहास में पहली महिला विधायक बनी हैं। उनके अलावा एनडीपीपी ने पश्चिमी अंगामी से महिला उम्मीदवार सल्हौतुओनुओ क्रूस, कांग्रेस ने टेनिंग निर्वाचन क्षेत्र से रोजी थॉमसन और भाजपा ने अटोइजू निर्वाचन क्षेत्र से काहुली सेमा के चुनाव लड़ाया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |