गुरुवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया। दरअसल भाजपा त्रिपुरा में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। वहीं नागालैंड से भी उसके लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। यहां भी अब भाजपा गठबंधन की सरकार सत्ता संभालने के लिए तैयार है। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं उसकी सहयोगी पार्टी एनडीपीपी खाते में 25 सीटें आई हैं।

ये भी पढ़ेंः हेकानी जखालु ने रचा इतिहास, यहां से बनी नगालैंड की पहली महिला विधायक


वहीं कांग्रेस के खाते में 7 सीटें आई हैं। इसके साथ ही जनता दल (यूनाइटेड) को एक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), नागा पीपल्स फ्रंट और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) को 2-2 सीटें मिलीं है। नेशनल पीपुल्स पार्टी के खाते में 5 सीटें आई हैं। 4 सीटों पर निर्दलियों ने अपना कब्जा जमाया है।  नागालैंड में रिपब्लिकन पार्टी के 2 सीट जीतने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मुंबई में कहा कि नागालैंड में मेरी पार्टी के दो उम्मीदवार जीत कर आए हैं। अगर और भी लोग जीतकर आते हैं तो मेरी पार्टी वहां NDA का समर्थन करेगी और रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पीएम के मार्गदर्शन में नॉर्थ-ईस्ट का विकास हुआ है और आज हमें उसका परिणाम मिला है। हम 2024 का चुनाव जीतेंगे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के साथ समय बर्बाद किया है। कांग्रेस टूट रही है। वे त्रिपुरा हार गए।

ये भी पढ़ेंः किरेन रिजिजू बोले- पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में सिर्फ बीजेपी का असर होगा


इस बीच हेकानी जखालू नाम की महिला ने पूर्वोत्तर भारत में इतिहास रच दिया है। जखालू ने नगालैंड विधानसभा चुनावों में दीमापुर जीत दर्ज की है। ऐसा करने वाली वो नगालैंड की पहली महिला हैं। आपको बता दें कि हेकाली नगालैंड में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध होने के साथ ही महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती हैं। अपने चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र को एक मॉडल बनाने और अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर बल देने का वादा किया था। गौरतलब है कि तोलुवी गांव की रहने वाली जखालू को 2018 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि वो पूर्वोत्तर की महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार की अकेली प्राप्तकर्ता भी हैं।