नागालैंड में अगली सरकार किसकी बनेगी, अब ये साफ हो चुका है। दरअसल 60 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी गठबंधन ने सत्ता के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीपीपी गठबंधन ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सबसे बुरा हाल हुआ। दरअसल चुनाव परिणामों में कांग्रेस को खाता भी नहीं खुला है। वहीं दूसरे नंबर निर्दलीय बने हुए हैं। इस चुनाव में निर्दलियों के खाते में 21 सीटें आई हैं। वहीं एनपीएफ के खाते में 2 सीटें आई हैं। 

ये भी पढ़ेंः Nagaland Election Result: केंद्रीय मंत्री आठवले की पार्टी ने नागालैंड चुनाव में खोला खाता, जीती 2 सीटें


नागालैंड चुनाव में भाजपा ने 20 उम्मीदवार उतारे थे। वहीं भाकपा ने 1, कांग्रेस ने 23, राकांपा ने 12, एनपीपी ने 12, एनडीपीपी ने 40, एनपीएफ ने 22, आरपीपी ने 1, जदयू ने 7, लोजपा (रामविलास) ने 15, आरपीआई (अठावले) ने 9, राजद ने 3 और 19 निर्दलीय मैदान में थे। आपको बता दें कि मतगणना से पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि नागालैंड की जनता से किए वादों को मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। इस कारण राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय तय है। 

ये भी पढ़ेंः हेकानी जखालु ने रचा इतिहास, यहां से बनी नगालैंड की पहली महिला विधायक


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि वर्ष 2018 के नागालैंड चुनावों के लिए पीएम मोदी का नारा समाधान के लिए चुनाव था। इन वादों को मोदी सरकार पूरी तरह से भूल गई थी। अब इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस बीच रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 2023 में नागालैंड विधानसभाचुनावों में दो सीटें जीतीं। इसके अलावा, लोजपा (रामविलास) 3 सीटोंमें आगे है। शरद पवार की NCP ने भी 7 सीट पर कब्जा किया है।