/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/05/08/2-1651997079.jpg)
कोहिमा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस थाने की वार्षिक रैंकिंग में नागालैंड के कोहिमा महिला थाने को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया है। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी और गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित सर्वश्रेष्ठता का प्रमाण पत्र पुलिस मुख्यालय में छह मई को आयोजित एक कार्यक्रम में नागालैंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के हाथों कोहिमा के महिला पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी को सौंपा गया।
यह भी पढ़े : Weekly Horoscope 8 -14 May 2022 : आने वाला सप्ताह इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा , आएंगे अच्छे दिन
पुलिस महानिदेशक ने राज्य में महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा बेहतरीन सेवाओं के लिए सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोहिमा का महिला पुलिस थाना सर्वश्रेष्ठ थाना बना है जो बड़ी उपलब्धि है। डीजीपी ने राज्य के बाकी बचे पुलिस थानों को अपनी रैंकिंग में सुधार करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़े : Numerology Horoscope : इन तारीखों में जन्मे लोगों को 8 मई को होगा लाभ ही लाभ, खुशियां मनाने का दिन
इस कार्यक्रम में नागालैंड गृह विभाग के सचिव तथा अतिरिक्त महानिदेशक एस आर सरवनन और नागालैंड के ही कानून व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक संदीप तमगड़े को राज्य में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए 'आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक' प्रदान किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार पूरे भारत से 16,955 पुलिस थाना के मूल्यांकन में से 74 पुलिस थाना को चुना गया, जिसमें महिला पुलिस थाना को नागालैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला थाना चुना गया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |