नागालैंड (Nagaland) भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। नागालैंड पर्यटकों द्वारा भारत का सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले हिल स्टेशनो में से एक है। नगालैंड के खूबसूरत स्थल पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक है, क्योंकि उनकी शांत जलवायु, हरे-भरे लहलहाते घने वन और यहां की सुन्दर झीलें इस पर्वतीय क्षेत्र की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं।

कोहिमा (Kohima) 

नागालैंड (Nagaland) के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कोहिमा नागालैंड की पहाड़ी राजधानी है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां आकर आप दजुकोउ वैली, कोहिमा संग्रहलय, कोहिमा वार सिमेट्री, जूलॉजिकल पार्क, इंटेंगकी वन्यजीव अभ्यारण्य और जप्फु पीक आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है तो आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।

खोनोमा गांव (Khonoma Village)

नागालैंड (Nagaland) में स्थित खोनोमा गांव को एशिया का पहला 'ग्रीन विलेज' माना जाता है। यह नागालैंड की राजधानी कोहिमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। चारों ओर हरियाली से घिरा ये गांव लगभग 700 साल पुराना है। अगर आप गौर से इस गांव को देखेंगे तो पाएंगे कि खोनोमा में बना हर घर एक दूसरे से जुड़ा है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह पूरी जगह घूमने के लिए बेहतरीन है।

दीमापुर (Dimapur)

नागालैंड (Nagaland) के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल दीमापुर नागालैंड का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ने वाला शहर है। यह शहर हवाई उडान के माध्यम से डायरेक्ट कनेक्ट हैं इसलिए कई संख्या में पर्यटक यहां घूमना पसंद करते हैं। यहां आकर आप ट्रिपल फॉल्स, कचहरी खंडहर, नागालैंड विज्ञान केंद्र, धनसिरी नदी और प्राणि उद्यान आदि प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकते हैं।

फेक (fake)

नागालैंड (Nagaland) घूमने वाली जगहों में शामिल फेक पर्यटन स्थल एक पहाड़ी क्षेत्र है जो अपनी विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों, शानदार पहाड़ियों और जीवों के लिए जाना जाता है। इस पर्यटन स्थल में स्थित स्पेल बाउंडिंग हिल्स यहां का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। इसके अलावा, यहां स्थित खूबसूरत पहाड़ियां कपामोड्ज़ और ज़ानीबौ इस पर्यटन स्थल की सुंदरता को ओर अधिक निखार देते हैं। यहां आकर आप टिज़ू, लानी और सेडज़ू आदि प्रमुख मियों की ओर भी रूख कर सकते हैं।

शीलोई झील (Shiloi Lake)

नागालैंड (Nagaland) कई प्राकृतिक सौंदर्य के कारण मशहूर है, लेकिन अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो आपकी यात्रा इस झील को देखे बिना अधूरा होगा। शीलोई लेक के चारो तरफ वर्धमान घाटी स्थित है, जिसकी सैर करना भी आपके लिए रोमांचक हो सकता है।