त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 25 जनवरी को होगी। जिसमें पार्टी 3 राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर फैसला करेगी। निर्वाचन आयोग ने 18 जनवरी को इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों का ऐलान 2 मार्च को एक साथ होगा। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव में एक समानता यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

भारत में आने वाली है कैंसर की सुनामी! तुरंत बदल लें अपनी ये बुरी आदतें

उम्मीदवार विधानसभा चुनाव के लिए त्रिपुरा में 21 जनवरी से 30 जनवरी तक, मेघालय और नगालैंड में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक नामांकन कर सकेंगे। नाम वापसी की आखिरी तारीख त्रिपुरा में 2 फरवरी, और मेघालय-नगालैंड में 10 फरवरी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था कि तीनों राज्यों में 9 हजार 125 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ग्रामीण इलाकों की बात करें तो 2018 के मुकाबले 82% ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं0 तीनों राज्यों में 376 पोलिंग स्टेशन महिला स्टाफ संभालेंगे। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में कुल मतदाताओं की संख्या 62.8 लाख है। इनमें 31.47 लाख महिला मतदाता हैं और 80 साल से ज्यादा उम्र वाले 97 हजार वोटर्स हैं। तीनों राज्यों में 1.76 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं।

राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी बहुत कम होती है। हम तीनों राज्यों में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगालैंड के मोन जिले का लोंगवा गांव भारत-म्यांमार की सीमा रेखा पर बसा अंतिम गांव है। गांव का एक हिस्सा भारत में है और दूसरा म्यांमार में। गांव के लोगों को दोहरी नागरिकता हासिल है। स्थानीय लोग बिना किसी वीजा-पासपोर्ट या कागजात के बेरोकटोक सीमा पार आवाजाही कर सकते हैं। यहां कोन्याक नागा जनजाति के करीब पांच सौ परिवार रहते हैं। यहां भी मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

कंगाल हो चुके पाकिस्तान में खतरे में आए बचे-खुचे हिंदू, बना दिया ये इस्लामिक कानून! जानिए कितना खतरनाक है

मेघालय में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं। BJP को यहां महज 2 सीटें ही मिल सकी थीं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) को 19 सीटें मिली थीं। एनपीईपी ने पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। तीनों दलों ने मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) बनाया। यहां पिछले तीन महीनों से पार्टियां चुनावी मोड में हैं। कांग्रेस ने 40 और NPP ने 58 उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।