/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/02/21/jairam-78-1645443433.jpg)
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नागालैंड की जनता से किए वादों को मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। इस कारण राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय तय है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि वर्ष 2018 के नागालैंड चुनावों के लिए पीएम मोदी का नारा समाधान के लिए चुनाव था। इन वादों को मोदी सरकार पूरी तरह से भूल गई थी। अब इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने बहस करने के लिए तीन मुद्दों पर भाजपा से जवाब मांगा
आपको बता दें कि नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। राजनीतिक दलों के नेता और स्टार प्रचारक राज्य में शांति और सर्वांगीण विकास का वादा कर मतदाताओं को लुभाने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। राज्य में चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के और नेताओं के यहां आने की उम्मीद है।भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और नागालैंड के प्रभारी नलिन कोहली ने बताया कि राज्य में प्रचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह और कुछ केंद्रीय मंत्री अगले दो दिन में नागालैंड पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ेंः भाजपा के बड़े नेताओं का आज नगालैंड में धुआंधार प्रचार, 27 फरवरी को होगा मतदान
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नागालैंड आएंगे। कोहली ने कहा कि चुनाव में भाजपा और एनडीपीपी का गठबंधन है, इसलिए नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा एनडीपीपी और भाजपा दोनों उम्मीदवारों के लिए एक साथ प्रचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को नागालैंड में विधानसभा चुनाव है। 60 विधानसभा सीट वाले इस राज्य के चुनाव परिणाम 02 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |