/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/22/a-1608616963.jpg)
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो तथा नेता विपक्ष टीआर जेलियांग ने संयुक्त रूप से केंद्र और संगठनों से नागा राजनीतिक मसले के शीघ्र समाधान की अपील की है। उन्होंने जारी शांति वार्ताओं को तेज करने की केंद्र की सकारात्मक पहल की सराहना की है।
दोनों नेताओं ने कहा है कि उन्होंने यह संयुक्त बयान शांति और एकता के लिए जारी किया है। उन्होंने केंद्र तथा नगा संगठनों से आग्रह किया है कि शांति वार्ता में शामिल होकर जल्द समाधान तक पहुंचें। दोनों नेताओं ने यह संयुक्त बयान जारी करने से पहले 20 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी।
रियो ने हाल में ही कहा था कि उनकी सरकार केंद्र तथा वार्ता के अन्य पक्षकारों के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के प्रति कटिबद्ध है। उनके मुताबिक राजनीतिक गतिरोध का समाधान सम्मानजनक तथा नगाओं को स्वीकार्य होना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |