/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/12/FI5YrDPaIAYNiSY-1641988460.jpg)
मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से पहले मनाया जाने वाला है त्योहार पोंगल होता है लेकिन पूर्वोत्तर राज्य में भी संक्रांति से पहले पोंगलुम त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहर पर सूर्य देव की पूजा की जाती है। कोरोना के बढ़ते केस के देखते हुए नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो (Neiphiu Rio) ने नागरिकों को वायरस से सतर्क रहने की अपील की है।
रियो ने ट्वीट कर कह कि " मैं पोंगलुम उत्सव (Poanglüm festival) के अवसर पर चांग समुदाय को हार्दिक बधाई देता हूं। ईश्वर आपको समृद्धि, शांति और एकता प्रदान करें। मैं आप सभी के मंगलमय वर्ष की कामना करता हूं। #सुरक्षित रहें "।
I extend warm greetings to the Chang community on the occasion of Poanglüm festival. May the Almighty bless you with prosperity, peace and unity. I wish you all a blessed year. #StaySafe pic.twitter.com/vU7lwATmAF
— Neiphiu Rio (@Neiphiu_Rio) January 12, 2022
नागालैंड का पोंगलुम त्योहार-
नागालैंड में पोंगलुम त्योहार कृषि के लिए मनाया जाता है। इसके पहले दिन लोग सुबह नए बर्तन में दूध, चावल, काजू, गुड़ आदि चीजों की मदद से पोंगलुम नाम का भोजन बनाते हैं। गीत-नाच गाना कर इस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाता है।
पोंगलुम (Poanglüm festival) के दिन गायों और बैलों की भी पूजा की जाती है। इस दिन किसान इस दिन अपनी बैलों को स्नान कराकर उन्हें सजाते हैं। घर की खराब वस्तुओं और चीजों को भी जलाकर नई वस्तुओं को घर लाया जाता है। कई लोग पोंगल के पर्व से पहले अपने घरों को खासतौर पर सजाते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |