सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी आ रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 448 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 322308 हो गई है जिसमें 310637 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 497 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 9397 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2037 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 166 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 213925 है जबकि 209342 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 131 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3585 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 995 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 06 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32894 है जबकि 32087 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 414 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 370 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 152 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 26225 है जबकि 22997 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 149 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2919 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 309 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में  कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16396 है जबकि 15605 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 736 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 77 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12314 है जबकि 11573 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 120 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 621 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 120 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 39 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11418 हो गई है। 10658 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 05 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 577 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 65 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 06 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5200 हो गई है। 4619 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 371 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 117 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3936 हो गई है। 3756 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 174 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 06 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।