
मिजोरम के चम्फाई जिले में भारी संख्या में तस्करी कर लाए गए विदेशी जानवरों को पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। मिजोरम में पुलिस ने 468 विदेशी वन्यजीव प्रजातियों को बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
बचाए गए जानवरों में शामिल हैं: चार कछुआ, 11 सांप, 442 छिपकली, चार पंजे वाले स्लॉथ, दो बीवर, एक जंगली बिल्ली और चार पेटो।
मिजोरम में चंफाई पुलिस की एक टीम ने मिजोरम के लवंगतलाई जिले के निवासी गॉस्पेल चंचिंथा (28) और उसके चार साथियों को भारत-म्यांमार सीमावर्ती शहर जोखावथर से गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े : Shani jayanti 2022: शनि जयंती पर कर लीजिए ये छोटा सा उपाय , शनि महादशा, साढ़ेसाती और ढैया वालों को होगा लाभ
पांच पशु तस्करों को जानवरों वाले पिंजरों के साथ तिआउ नदी पार करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था।
एक पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया, "अवैध तस्करों ने पैदल चलकर और तस्करी की गई विदेशी प्रजातियों को सिर पर लादकर पुलिस चेक-गेट को पार करने और बचने की कोशिश की।"
सभी बरामद जानवरों और पांच पशु तस्करों को मिजोरम के चम्फाई जिले में सीमा शुल्क निवारक बल को सौंप दिया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |