पुलिस उत्तरी त्रिपुरा और मिजोरम सीमा के कंचनपुर से अपहरण किए गए व्यापारी लिटन नाथ (35) की तलाश में जुटी हुई है। अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी को छोड़ने के एवज में 1.5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। 

वहीं पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने त्रिपुरा के किनारे ब्रु कैंपस में अपना तलाश अभियान शुरू कर दिया है। उत्तरी त्रिपुरा पुलिस ने लिटन नाथ का पता लगाने के लिए ममित जिले के अपने मिजोरम समकक्ष से भी मदद मांगी है।  पीड़ित की पत्नी ने कहा कि अपहरकर्ताओं के एक समूह ने कईं घातक हथियारों के साथ धावा बोला और अपहरणकर्ता सोने के आभूषण, कुछ नकदी और अन्य सामान लूट कर ले गए।

सभी अपहरणकर्ता काले कपड़े पहने हुए थे और मुंह पर नकाब बांधे हुए थे। वह स्थानीय बोली में बातचीत कर रहे थे, जिसे समझना मुश्किल था। उन्होंने व्यापारी को बंदूक की नोक पर अगुवा कर लिया और उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए 1.5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।