/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/30/CM-Zoramthanga-4-1625068693.jpg)
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा (CM Zoramthanga) ने राज्य में सुरक्षा बलों द्वारा नागरिकों की निर्मम हत्या के बाद नगालैंड (Nagaland) में न्याय और शांति बहाल करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "न्याय की जीत हो और शांति जल्द बहाल हो", और दुख की इस घड़ी में वह नागालैंड के लोगों के साथ खड़े हैं।
बता दें कि 4 दिसंबर को नागालैंड के मोन जिले में हुई गोलीबारी की घटना के मद्देनजर मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा (CM Zoramthanga) ने नागालैंड के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की है, जिसमें सुरक्षा बलों द्वारा 14 नागरिकों की मौत हो गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग में खोए हुए जीवन और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए प्रार्थना। दुख की इस घड़ी में मैं नागालैंड के लोगों के साथ खड़ा हूं "।
नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमावर्ती जिले में ओटिंग गांव के पास 4 दिसंबर को असम में स्थित 21 पैरा स्पेशल फोर्स (Para special force) के जवानों द्वारा कथित तौर पर किए गए एक असफल घात में कम से कम छह नागरिक मारे गए थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |