पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाने का अनुमान है। रात का तापमान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई स्थानों पर पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 

पश्चिम मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर, पूर्व मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, अंडमान- निकोबार द्वीपसमूह पर कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। 

पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री और ओडिशा के कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। झारखंड और बिहार के अधिकांश स्थानों पर, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप में रात का तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

देश के मैदानी इलाके बिहार के गया में सबसे कम 6़ 0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गुरुवार को शीत लहर का प्रकोप रहा। राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों में मध्यम कोहरे का असर रहा। सीकर में 50 मीटर, साबौर और भुज में 200 मीटर, बटोटे, बीकानेर, जैसलमेर, रिज (दिल्ली), फुर्सतगंज, वाराणसी, पटना और पटना में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। 

अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कडक़ती बिजली के साथ बारिश हो सकती है। मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन के इलाके में 45-55 किमी प्रति घंटा की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर तथा उत्तराखंड और हरियाणा में कुछ स्थानों पर,पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।