
हम सभी ने कभी न कभी नदी और वाटर फॉल देखा ही है। लेकिन क्या आपने कभी क्लाउड फॉल देखा है? यानि ऐसा फॉल में पानी की जगह बादल बहते और गिरते दिख रहे हों। दरअसल ऐसी ही एक जगह का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। द बेटर इंडिया द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो मिजोरम के एजावल का है।
जाने माने इंडस्ट्रयलिस्ट हर्ष गोइंका ने इसका वीडियो ट्विटर पर रिट्वीट किया है जिसके बाद से हजारों लोगों ने इसके देखा और शेयर भी किया है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शानदार कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि प्रकृति के अजूबे देखते जाइये- पानी की तरह बहते बादल। तो वहीं कई लोग इसे देखने के लिए जल्द मिजोरम जाने का पलान बनाने लगे हैं।
द बेटर इंडिया के ट्वीट में ये भी बताया गया है कि ये बादलों का वाटर फॉल कैसे हो रहा है। इसके कैप्शन में लोकेशन के साथ लिखा है कि- इस तरह का फॉल दिखे इसके लिए मौसम की कुछ खास परिस्थितियां होती हैं। इस वीडियो के क्रेडिट में फेसबुक आईडी simon.jaeger.587 का नाम लिखा है।
Clouds cascade down the mountains at Aizawl in Mizoram, creating a mesmerizing 'cloud waterfall'!
— The Better India (@thebetterindia) July 3, 2021
This viral phenomenon requires very specific weather conditions to take shape, making it a rare sight to behold.
VC: Simon Jaeger (simon.jaeger.587 on Facebook) pic.twitter.com/VieStWaysA
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |