/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/05/2-1636123821.jpg)
आइजोल। मिजोरम सरकार (Mizoram Government) ने अंतर राज्यीय सीमा पर यथास्थिति बनाए रखने के केंद्र के निर्देश के बाद असम (Assam) के साथ लगती सीमा पर निर्माण गतिविधियां आंशिक तौर पर रोक दी है। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मिजोरम सरकार (Mizoram Government) जुलाई में हुए गतिरोध के बाद सीमावर्ती इलाकों में पुलिस चौकियां और शिविरों को जोड़ने के लिए सड़कों तथा पुलों का निर्माण कर रही है। जुलाई में दोनों राज्यों के बीच हुई झड़पों में सात लोगों की मौत हो गयी थी।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) ने मिजोरम सरकार (Mizoram Government) को छह नवंबर को एक पत्र भेजा और उसे अंतर-राज्यीय सीमा पर विवादित इलाकों में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र के निर्देशों के बाद राज्य के गृह विभाग ने जिला प्रशासनों से विवादित इलाकों में यथास्थिति बनाए रखने और आपसी सहमति के बिना निर्माण गतिविधियां न करने को कहा है।
मिजोरम के तीन जिले - आइजोल, कोलासिब और मामित की 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा असम के कछार, हैलाकंदी और करीमगंज जिले से लगती है।
राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना (State Home Minister Lalchmalliana) ने बताया कि उनकी सरकार आवश्यकता के अनुसार मिजोरम की तरफ वाले सीमावर्ती इलाकों में गतिविधियां जारी रखेगी। अप्रिय घटनाओं से बचने और लोगों के बीच डर दूर करने के लिए सीमावर्ती इलाकों में राज्य पुलिस को तैनात किया जाएगा।
कोलासिब के उपायुक्त एच लालथंगलियाना ने दावा किया कि निर्माण गतिविधियां मिजोरम के क्षेत्र के भीतर की गयी और वे यथास्थिति का सम्मान करते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |