मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने सोमवार को अपनी बड़ी बहन लालवुनी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर का सहारा लिया। वह 88 वर्ष की थीं।

जोरमथांगा ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "बहुत दुख के साथ मैं आज सुबह 11:30 बजे अपनी प्यारी बड़ी बहन लालवुनी (88 वर्षीय) के निधन की घोषणा कर रहा हूं। इतनी खूबसूरती से जिया गया जीवन खूबसूरती से याद किए जाने योग्य है।"