/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/13/1-1634129699.jpg)
मिजोरम सशस्त्र पुलिस बल (Mizoram Armed Police Force) की एक बस बुधवार की सुबह पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। बस में 22 पुलिसकर्मी सवार थे। इस दुर्घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस का बचाव दल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम डॉक्टरों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलने पर राज्य के मंत्री डॉ. के बेशुआ अन्य डॉक्टरों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
जानकारी मिली है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मिजोरम सशस्त्र पुलिस (Mizoram Armed Police) की दूसरी बटालियन के 22 जवानों को लेकर पुलिस की बस आईजोल से लुंगलेई के लिए रवाना हुई थी। लुंगलेई पहुंचने से करीब 20 किमी पहले लुंगसेन गांव के वाई-अवत इलाके इलाके में पहाड़ी रास्ते पर मुड़ते समय बस चट्टान से टकरा कर पलट गई।
हादसे के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। बताया गया है कि घायलों की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है। इस बीच पुलिस का बचाव दल और एसडीआरएफ की टीम डॉक्टरों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। राज्य के मंत्री और पेशे से सर्जन डॉ. के बेइछुआ भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घायलों का प्राथमिक इलाज किया और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |