आज हम आपको मिजोरम की सैर करवाते हैं। मिजोरम में घूमने के लिहाज से कई जगह हैं। राज्य की राजधानी आइजोल स्थित म्यूजियम, मिनी जूलॉजिकल गार्डन और पिकनिक स्पॉट बंग फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं। 

इसके अलावा आप राजधानी से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तम्दिल झील भी जा सकते हैं। यहां आपको नेचर की सुंदरता देखने को मिलेगी। मिजोरम में आप बाइकिंग और ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं। ह्मुइफंग हिल बाइकिंग के लिए बेहतरीन है। 1524 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पहाड़ी पर कई ऐसे रास्ते हैं जिन्हें आप बाइकिंग करते हुए एंजॉय करना चाहेंगे। 

जंगलों के बीच ट्रेकिंग से बढिय़ा नेचर से जुडऩे का मौका शायद ही मिले, जिन्हें अडवेंचर पसंद हैं उन्हें यहां शानदार अनुभव मिल सकता है। चलिए अब बताते हैं कि मिजोरम कैसे पहुंचा जाए। मिजोरम में सिर्फ आइजोल में एयरपोर्ट है। यहां के लिए कलकत्ता और गुवाहाटी से फ्लाइट ली जा सकती है।  मिजोरम रेल से कनेक्ट नहीं है। यहां से सबसे नजदीकी स्टेशन असम के सिलचर में है, जहां से 6 से 8 घंटे की सडक़ यात्रा कर आइजोल पहुंचा जा सकता है। मिजोरम में सडक़ों का अच्छा नेटवर्क है। ऐसे में आप अइजोल पहुंचने के बाद सडक़ मार्ग के जरिए भी अपनी पसंद की जगह जा सकते हैं।