मिजोरम के चम्फाई जिले के सीमा शुल्क विभाग और असम राइफल्स ने 90 लाख रुपए मूल्य की अवैध रूप से तस्करी की गई विदेशी मूल की सिगरेट के 60 पेटी बरामद किए। महानिरीक्षक असम राइफल्स (पूर्व) के तत्वावधान में 23 सेक्टर असम राइफल्स की सेरचिप बटालियन द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।

यह भी पढ़े : बिजली का बिल हो जाएगा आधा! आज ही घर ले आएं ये 12 रुपये की डिवाइस

असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग चम्फाई की संयुक्त टीम ने विशेष सूचना के आधार पर अभियान को अंजाम दिया।

बरामद विदेशी सिगरेट की कीमत करीब 90 लाख रुपए है। जब्त की गई खेप को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए 14 मार्च को सीमा शुल्क विभाग, चम्फाई को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े : नई रिसर्च में दावा : महिला के बिना ही पुरुष पैदा कर पाएंगे बच्चे, Gay Couple भी बन पाएंगे मां-बाप…

अवैध विदेशी मूल की सिगरेट की तस्करी मिजोरम राज्य के लिए चिंता का एक प्रमुख कारण है।