/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/10/1-1631241535.jpg)
राज्य के गृह मंत्री लालचामिलाना ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि मिजोरम सरकार ने पड़ोसी राज्य असम के साथ पुराने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए रणनीति तैयार की है।
व्यापक तौर पर प्रयास जारी हैं। उन्होंने दावा किया कि असम ने अतिक्रमण किया है। मौजूदा समय में कोलासिब जिले के कम से कम 20 किसानों की जमीन के बड़े इलाके पर कब्जा कर रखा है।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 2018 में राज्य सीमा का अध्ययन और आकलन करने के लिए एक कोर समिति गठित की थी। मंत्री ने कहा कि 2019 में मुख्य सचिव लालनुमाविया चुआनोग की अध्यक्षता में समिति का पुनर्गठन किया गया।
कांग्रेस विधायक दल के नेता जोडिंटलुआंगा राल्ते के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोर समिति अभी अध्ययन कर रही है। असम से राज्य की लगती सीमा से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों और मानचित्र जमा कर उसका विश्लेषण कर रही है।
सीमा मुद्दे पर सरकार ने एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |