/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/09/01-1681047731.jpg)
मिजोरम में ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर का त्योहार धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।मान्यता के मुताबिक गुड फ्राइडे के दिन सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन ईसा मसीह पुनः जीवित हो गए थे, जिसे ‘ईस्टर संडे’ कहा गया और इसी उपलक्ष्य में दुनियाभर में ईसाई समुदाय के लोग इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मानते हैं।
ये भी पढ़ेंः मिजोरम के नगोपा गांव ने रचा इतिहास, अपने नाम किया राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
राज्य के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसके दौरान धर्मोपदेश दिये गये।मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्वीट किया, यह ईस्टर आपके लिए नयी आशा, नया विश्वास और नयी शुरुआत लाए। ईस्टर संडे की शुभकामनाएं।
ये भी पढ़ेंः मिजोरम के दो लोगों को 8 करोड़ रुपए से अधिक की सोने की छड़ों के साथ पश्चिम बंगाल में किया गिरफ्तार
इस अवसर पर भजन-कीर्तन के बीच शहरों और गांवों में शोभा यात्राएं निकाली गईं। पूर्वोत्तर राज्य के गिरजाघरों द्वारा सामूहिक गायन या ‘जाइखौम’ का आयोजन भी किया गया। ‘जाइखौम’ ईस्टर समारोह का एक अभिन्न अंग है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |