/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/30/a-1609327118.jpg)
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई तथा 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से मरने वालों की संख्या दहाई अंक के नीचे रही है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, चंड़ीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मेघायल, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। जबकि 13 राज्यों आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, ओडिशा, पुड्डुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या दहाई अंक से नीचे रही।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,021 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख सात हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 21,131 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गयी।
नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 1389 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2.77 लाख रह गयी है। इसी अवधि में 279 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,901 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।
राज्य.....................सक्रिय......स्वस्थ.......मौत
अंडमान निकोबार....64.........4798........62
आंध्र प्रदेश .........3625......870342....7094
अरुणाचल प्रदेश ....130......16503...... 56
असम ...............3356.......211546....1037
बिहार ...............5068.......243461....1383
चंडीगढ़ .............361.........18810........315
छत्तीसगढ़ .........13701.......258155.....3293
दादरा नगर हवेली
और दमन और दीव...9..........3362...........2
दिल्ली ...........6713....... 605685.......10453
गोवा ............944............ 48992........731
गुजरात ........10435..........227128......4282
हरियाणा .......4268.........253765.......2874
हिमाचल प्रदेश..3834.........49685.......9196
जम्मू कश्मीर.....3284.........114986.....1867
झारखंड ..........1585.........111664......1019
कर्नाटक ........13099........891095......12062
केरल ...........65344........672196......2976
लद्दाख ...........208...........9072..........126
मध्य प्रदेश .....10097.......224692......3563
महाराष्ट्र .......60347........1809948...49255
मणिपुर .........1277..........26404........348
मेघालय .........226..........13012..........138
मिजोरम .........127.......... 4049............8
नागालैंड ........251............11568.........78
ओडिशा ........2575..........324068......1861
पुड्डुचेरी .........359............37005.........631
पंजाब ..........4214..........155892........5299
राजस्थान ......11157.......291533........2670
सिक्किम.......... 547........5173...........125
तमिलनाडु....... 8947......793154........12069
तेलंगाना ..........6231.....277304.........1533
त्रिपुरा ............148.........32711...........385
उत्तराखंड ......5625.......82537........1483
उत्तर प्रदेश......15371......558303......8306
पं बंगाल ........13774......524071......9598
कुल ...........277301....9782669....147901
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |