
नई दिल्ली। देश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 2,022 नये मामले सामने आए हैं तथा 46 लोगों की मौत होने से कोरोना मृतकों की संख्या 5,24,459 हो गयी। नये मामलों के सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 31 लाख 38 हजार 393 तक पहुंच गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 123 की कमी आई है, जिसके साथ ही अब इनकी संख्या 14,832 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2099 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं और इसी के साथ अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 99 हजार 102 मरीज कोविड से उबर चुके हैं। देश में इस वक्त कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.03 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 75 बढऩे से कुल संख्या 1,903 तक पहुंच गयी हैं।
वहीं, 251 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 77,33,043 तक पहुंच गयी, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,856 पर स्थिर है। कनार्टक में सक्रिय मामले 66 बढ़कर 1,721 हो गये। इस दौरान, 101 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 39,08,718 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 40,106 पर स्थिर है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 31 बढ़कर 3,830 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 471 बढ़कर 64,77,171 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या 69,546 हो गयी।
राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में सक्रिय मामले 166 घटने से 1972 रह गये हैं। वहीं, 530 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,75,381 पर पहुंच गया, जबकि मृतकों की संख्या एक बढ़कर 26,201 हो गयी। हरियाणा में सक्रिय मामले 93 घटकर 1,154 रह गये हैं। इस दौरान 253 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,89,096 तक पहुंच गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,621 पर स्थिर है। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 24 घटकर 850 हो गयी है।
राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 146 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,54,273 हो गयी है, जबकि महामारी के संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23,519 हो गया। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 378 पर स्थिर है। कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,201 है। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 20,54,273 हो गयी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले तीन बढ़कर 265 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 41 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,31,211 हो गयी है। अभी तक इस महामारी से 10,735 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में चार सक्रिय मामले बढऩे से इनकी संख्या 481 हो गयी हैं। वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,29,621 तक पहुंच गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं। मिजोरम में सक्रिय मामले दो बढ़कर 140 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में नौ लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,27,299 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 698 पर स्थिर है। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या सात घटकर 141 हो गयी। वहीं राज्य में अब तक 12,79,105 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 9,126 पर बरकरार है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |