/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/21/CM-Zoramthanga-2-1616328588.jpg)
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा (CM Zoramthanga) ने कहा कि मिजोरम और असम दोनों सरकारें लंबे समय से लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली में अंतर-राज्यीय सीमा मुद्दे (inter-state border) पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) से मुलाकात की थी।
उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (HM Amit Shah) की मौजूदगी में सौहार्दपूर्ण माहौल में सीमा मुद्दों पर भी चर्चा की। जोरमथांगा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के दौरान मिजोरम और असम दोनों ने बातचीत के जरिए सीमा विवाद (border dispute) को सुलझाने के लिए सभी हितधारकों को शामिल करते हुए अपने-अपने पैनल बनाने पर सहमति जताई थी।
उन्होंने कहा कि “हमने अपने स्वयं के प्रतिनिधिमंडल का गठन करने का फैसला किया, जिसमें सीमा मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों, गैर सरकारी संगठनों और चर्चों के प्रतिनिधि भी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। हमने अंतर-राज्यीय सीमा (inter-state boundary) पर शांति बनाए रखने का संकल्प लिया है।"
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |