आइजोल। तस्करी गतिविधियों के खिलाफ अपने अभियान में सफलता मिली है। महानिरीक्षक असम राइफल्स (पूर्व) के तत्वावधान में 23 सेक्टर असम राइफल्स की सेरचिप बटालियन ने विदेशी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत 6.48 लाख बताई गई।

यह भी पढ़ें :  कम नींद लेने के हो सकते हैं ये गंभीर परिणाम, अनदेखा करना हो सकता है जानलेवा

खास सूचना के आधार पर असम राइफल्स की एक टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। असम राइफल्स की टीम ने मेलबुक Xg I में डंप की गई वस्तुओं को बरामद किया। 

बरामद विदेशी शराब की अनुमानित कीमत 6,48,000 है। जब्त खेप को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए 13 जनवरी 2023 को सीमा शुल्क विभाग, चम्फाई को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें :  सुबह की पत्नी की हत्या, फिर चला गया ऑफिस, ड्यूटी पूरी कर थाने कर दिया सरेंडर, पुलिस भी हैरान

भारत-म्यांमार सीमा पर मिजोरम राज्य के लिए अवैध वस्तुओं की निरंतर तस्करी चिंता का एक प्रमुख कारण है। असम राइफल्स, जिसे 'पूर्वोत्तर के प्रहरी' के रूप में जाना जाता है, मिजोरम में तस्करी गतिविधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान शुरू करने में सफल रही है।