/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/20/a-1608451385.jpg)
मिजोरम के आइजोल में बावनकॉन्ग शालोम क्षेत्र से असम राइफल्स के सैनिकों द्वारा 57 लाख रुपये से अधिक मूल्य की हीराइन जब्त की हैं। जब्त की गई हेरोइन का वजन 128 ग्राम और इसका बाजार का मूल्य 57,60,000 रुपये है। असम राइफल्स और मिजोरम एक्साइज एंड नारकोटिक्स विभाग के आइजोल बटालियन के सैनिकों द्वारा एक संयुक्त अभियान के तहत यह हीरोइन जब्त की गई है।
असम राइफल्स के जवानों ने हीरोइन के साथ 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। असम राइफल्स ने कहा कि ड्रग्स की तस्करी मिज़ोरम राज्य के लिए विशेष रूप से भारत-म्यांमार सीमा के साथ चिंता का एक प्रमुख कारण है। इसे रोका नहीं गया तो देश ड्रग्स का अड्डा बन जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |