/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/16/a-1605501686.jpg)
देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 412 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 75, 50 और 47 हुई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,521 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 97.67 लाख से ज्यादा हो गयी है।
इस दौरान 37,725 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 92.53 लाख से अधिक हो गयी। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.72 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 412 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,772 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी पर बनी हुई है।
राज्य.....................सक्रिय..........स्वस्थ.........मौत
अंडमान-निकोबार----75--------4647------61
आंध्र प्रदेश -------5259-----861153----7045
अरुणाचल प्रदेश---- 709------15697------ 55
असम----------- 3542-----209625-----998
बिहार----------- 5354----- 233298---1303
चंडीगढ़----------- 897------17128-----297
छत्तीसगढ़-------- 19778---- 228304--- 3038
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव---------- 21--------3331-------2
दिल्ली-----------20546------569216---9813
गोवा------------- 1277-------47056----703
गुजरात---------- 14027------204661-- 4123
हरियाणा--------- 11733------233696---2650
हिमाचल प्रदेश----- 7475-------38690-----765
जम्मू-कश्मीर------ 5016------107624----1767
झारखंड---------- 1739------108100-----991
कर्नाटक-------- 23075------861588----11900
केरल---------- 60066------586998-----2507
लद्दाख -----------819---------8104-----122
मध्य प्रदेश----- 13221-------201987-----3366
महाराष्ट्र -------74315------1742131---- 47902
मणिपुर ---------2915-------- 23301-------318
मेघालय----------534---------11855--------122
मिजोरम---------- 204----------3784--------- 6
नागालैंड----------592-------- 10849--------- 67
ओडिशा-------- 3098--------317412--------1789
पुड्डुचेरी---------- 370---------36354---------615
पंजाब---------- 7325--------145623-------4980
राजस्थान-------19792------- 263350------ 2485
सिक्किम-------- 368----------- 4754------- 117
तमिलनाडु----- 10491--------771693----- 11836
तेलंगाना--------7497--------266925------ 1482
त्रिपुरा---------- 399---------32204--------373
उत्तराखंड-------5456---------72880-------1320
उत्तर प्रदेश----- 20658------- 530854------ 7987
पश्चिम बंगाल-- 23650--------478434-------8867
कुल ---------372293-------9253306-----141772
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |